होली पर बदला रहेगा कानपुर मेट्रो का टाइम टेबल, निकलने से पहले चेक करें ट्रेन की टाइमिंग - NewsKranti

होली पर बदला रहेगा कानपुर मेट्रो का टाइम टेबल, निकलने से पहले चेक करें ट्रेन की टाइमिंग

admin
By
admin
1 Min Read

होली वैसे तो पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन कानपुर में होली के मौके पर एक अलग ही माहौल रहता है। होली के मौके पर कानपुर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी सुबह कुछ समय के लिए बंद रहेगी। ऐसे में त्योहार के दिन असुविधा से बचने के लिए कानपुर मेट्रो ने 25 मार्च के लिए अपना टाइम टेबल जारी कर दिया है।

कानपुर मेट्रो से प्राप्त अधिकारिक जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार के अवसर पर यानी 25 मार्च, 2024 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:00 बजे तक चलेंगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 25 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्व की तरह सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगी।

Share This Article