पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या - NewsKranti

पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

admin
By
admin
1 Min Read

रुपईडीहा (बहराईच): थाना रुपईडीहा के ग्राम गोविंदपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र आयु 23 वर्ष ने गांव के बाहर लगे आम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना रुपईडीहा के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रातः सूचना मिली कि गोविंदपुर गाँव मे एक युवक ने फांसी लगा ली |

फौरन हम लोग पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचित किया तुरंत ही मौके पर जांच करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंगबहादुर यादव जिले से आई फोरेंसिक जांच दल के साथ पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बहराईच भेज दिया।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक जांच दल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मौत के कारणों का पता लगा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार युवक शादी शुदा था। तीन वर्ष पूर्व गांव से ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है |

रिपोर्ट- रईस

- Advertisement -
Share This Article