जहरीला पदार्थ खाने से युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम - NewsKranti

जहरीला पदार्थ खाने से युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

admin
By
admin
1 Min Read

राजगढ़ :- जिले के खुजनेर क्षेत्र से एक बालिका को जहरीला पदार्थ खाने के कारण खुजनेर अस्पताल से जिला अस्पताल में महिला वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है, कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उनकी बालिका की मृत्यु हुई है,

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेंद्र कटारिया के द्वारा परिजनों के आरोपों को निराधार बताते हुए और सिरे से खारिज करते हुए कहां की बालिका को जहरीला पदार्थ खाने के कारण जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं|

- Advertisement -

रिपोर्ट :- कमल चौहान

Share This Article