नगर पालिका प्रांगण में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया - NewsKranti

नगर पालिका प्रांगण में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin
By
admin
1 Min Read

झाबुआ असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरे के अवसर पर नगरपालिका प्रांगण में रावण दहन का कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते संक्षिप्त में किया गया शाम 6 बजे भगवान राम के साथ लक्ष्मण जी और हनुमान जी द्वारा तीर चलाकर रावण रूपी पुतले का दहन किया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ एसडीएम मालवीय जी एवं परिषद के पार्षद और नगर पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया आयोजन के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष मन्नू डोडियार एवं सीएमओ एल एस डोडिया ने नगर वासियों को दशहरे की बधाई दी ।

रिपोर्ट : सलीम हुसैन

Share This Article