पति ने पत्नी और पुत्र पर फेंका तेजाब - NewsKranti

पति ने पत्नी और पुत्र पर फेंका तेजाब

admin
By
admin
1 Min Read

गुजरात में अहमदाबाद शहर के बापूनगर क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्र पर तेजाब फेंका जिससे दोनों झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि विनोदभाई रा. अग्रवाल की पत्नी ममता (41) ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया कि व्यसन की लत के कारण छह माह से अलग रह रहा उसका पति विनोद कल शाम उसके घर आया और माफी मांग कर उसके साथ रहने देने के लिए कहने लगा। लेकिन ममता ने उससे घर आने को मना कर दिया। उस समय वह देख लूंगा कह कर चला गया। देर रात ममता, उसका पुत्र और पुत्री दरवाजा बंद करके सो रहे थे।

इस दौरान उसका पति वहां आया और खिड़की से उस पर तथा उसके पुत्र जीतू पर तेजाब फेंक कर भाग गया। झुलसने से पीड़िता और उसका पुत्र चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उसकी पुत्री पूजा जाग गयी और दरवाजा खोल कर उसने पीड़िता के पति को भागते हुए देख लिया। उसने पड़ोसी को बुलाया। पड़ोसी ने दोनों को झुलसी हालत में सारदाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

वार्ता

Share This Article