J&K: 14 महीने बाद ख़त्म हुई महबूबा मुफ़्ती की नज़रबंदी - NewsKranti

J&K: 14 महीने बाद ख़त्म हुई महबूबा मुफ़्ती की नज़रबंदी

admin
By
admin
1 Min Read

J&K की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती को मंगलवार रिहा कर दिया गया।

पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू. कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों और धारा 35 ए को खत्म करने से ऐन पहले राज्य के कई अन्य नेताओं के साथ ही महबूबा मुफ्ती को भी नजरबंद किया गया था।

जम्मू -कश्मीर प्रशासन ने महबूबा मुफ्ती को रिहा करने की जानकारी दी। उन्हें 14 महीने के बाद प्रशासन ने रिहा किया है। बाद में उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा कानून (पीएसए)के तहत हिरासत में ले लिया गया था।

- Advertisement -

महबूबा मुफ्ती के ट्विटर अकाउंट से भी उनके रिहा होने की जानकारी ट्वीट कर दी गई। उनके अकाउंट को देखने वाली उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी मां की रिहाई पर सभी लाेगों का अभार जताया है।

वार्ता
Share This Article