कामगारों के लिए “वरदान” साबित होगा वरिष्ठ डॉक्टरों का परामर्श : सर्वेश पाठक - NewsKranti

कामगारों के लिए “वरदान” साबित होगा वरिष्ठ डॉक्टरों का परामर्श : सर्वेश पाठक

admin
By
admin
6 Min Read

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव/ प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि कामगार, कर्मचारी व मजदूरों को प्राथमिक उपचारों के लिए नई रणनीति बनाई है। पाठक ने अपनी वार्ता में कहा कि वरिष्ठ डॉक्टरों के परामर्श के आधार पर कार्यकर्ताओं के लिये प्राथमिक उपचार बेहतर तरीके से बनाने के लिए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त प्रांतों अध्यक्षों के माध्यम से कामगारों कर्मचारियों व मजदूरों को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए हमारी योजना पूरी तरह तैयार हो गई है।

यदि हमारे किसी कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार दिक्कत आती है। तो हमने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ डाक्टरों के परामर्श से एक योजना बनाई है। जिसमें हम अपने कार्यकर्ताओं तक तत्कालीन रूप से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से प्राथमिक उपचार तत्काल उपलब्ध कराने के लिए सक्षम होंगे। पाठक ने योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिसमें मुख्य रूप से एलोपैथ , आयुर्वेद ,होम्योपैथ के विभिन्न डॉ निरंतर हमारे कामगार ,कर्मचारी व मजदूर भाइयों तक बेहतर सुविधाएं अभी तक उपलब्ध कराने में निरंतर सहयोग करते रहे हैं।

पाठक ने बताया कि वरिष्ठ डाक्टरों से मिली परामर्श के आधार पर उन्होंने सभी डाक्टरों से मिले परामर्श पर चर्चा करके एक नई योजना तैयार किया है। जिसको हम लागू करने के लिए जनहित कार्य में जल्द ही सभी वरिष्ठ डॉक्टरों के सहयोग से लागू करने वाले है। पाठक ने अपनी वार्ता बताया कि यह वरिष्ठ डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से जनहित कार्य के लिए सहयोग करने को तैयार हैं। पाठक ने बताया की हमारे संपर्क में अभी तक लगभग उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर सहयोग से हमारे कार्यकर्ताओं को बेहतर रूप से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन पाठक ने यह भी बताया कि कुछ वरिष्ठ डाक्टरों ने अपनी जानकारी दिया है कि यदि किसी कामगार ,कर्मचारी एवं मजदूर भाई को समस्या आने पर तत्कालीन रूप से उसको प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा दी जाती है। तो वह सही समय पर अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज बेहतर रूप से करा सकेगा राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक ने यह भी बताया की वरिष्ठ डॉक्टर हमारे कार्यकर्ता की बातों को प्रमुखता से समझते हैं और बेहतर से बेहतर इलाज करते हैं उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे कार्यकर्ताओं को
संजय गांधी मेडिकल कालेज पीजीआई हेड, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी के डॉक्टर आरके गर्ग, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टर अविनाश अग्रवाल गैस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर सुमित रूंगटा आईसीयू के डॉक्टर वेद प्रकाश ट्रामा सेंटर के डॉ धीरेंद्र पटेल लारी अस्पताल कार्डियोलॉजी डॉ बीएस नारायण , डॉ अक्षय प्रधान डॉ मोनिका भंडारी डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ देवाशीष शुक्ला बाल रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति ,डॉ विक्रम सिंह, डॉक्टर सरिता सक्सेना, डॉ श्रीकेश सिंह, डॉक्टर ऋषि सिंह सिविल अस्पताल के डॉ राजेश श्रीवास्तव डॉ एसआर सिंह, डॉ संतोष यादव, डॉ अजय शर्मा सहित x-ray टेक्निशियन ,लैब टेक्नीशियन सहित कर्मचारियों का सहयोग निरंतर मिलता रहा है इसी क्रम में बैठक का मुख्य विषय रखते हुए हैं प्रदेश महामंत्री सुश्री शिवांजलि पांडे जी ने बताया कि आदरणीय राष्ट्रीय सचिव /प्रदेश प्रभारी जी भाई साहब के नेतृत्व में आपको जल्द ही हम एक ऐसा सिस्टम लागू करने वाले हैं जिससे हमारे किसी भी सदस्य को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर हमारे प्रदेश प्रभारी सर्वेश पाठक जी के संपर्क में निरंतर हैं और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

- Advertisement -

जिसके माध्यम से हम समस्त डॉक्टरों से चर्चा करके उनके द्वारा दिए गए सजेशन को जल्द से जल्द आम जनमानस तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाएंगे शिवांजलि पांडे ने बताया कि हमारी डॉ टीम जोकि त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए जो प्रक्रिया देने के लिए खुद वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपना विचार सामूहिक रूप से हमारे प्रदेश प्रभारी जी से रखा है जिस विषय को आज प्रदेश प्रभारी जी ने हम कार्यकर्ताओं के बीच फाइनल स्टेज पर चर्चा किया है हम जल्द ही इसका खाका तैयार करके इस पुनीत कार्य को बढ़ाने का कार्य जन जन तक पहुंचाने में लग जाएंगे।

जिससे हम अपने कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज देने में वरदान साबित होंगे हमें अपने प्रदेश प्रभारी जी को धन्यवाद देना चाहिए कि जो विषय वरिष्ठ डाक्टरों के द्वारा उनके समक्ष रखा गया उस विषय को हम सब से चर्चा करके केंद्र एवं राज्य सरकार से समन्वय बनाकर जल्द ही जन जन तक पहुंचाने के लिए नई मुहिम छेड़ने का काम करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से पाठक के साथ बैठक का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र,प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक आईटी के संयोजक गौरव शर्मा प्रदेश मंत्री रामग्रह गुप्ता , क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र सुमित सिंह बिष्ट
लखनऊ जिला अध्यक्ष अजय पांडे जी और
पवन वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article