नवीन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें- अपर कलेक्टर - NewsKranti

नवीन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें- अपर कलेक्टर

admin
By
admin
1 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- लोकसेवा केंद्रों के संचालकों की बैठक सम्पन्न। गौरतलब है कि कार्यालय कलेक्ट्रेट राजगढ़ के मीटिंग हॉल में गत दिवस अपर कलेक्टर के. सी. नागर, की अध्यक्षता में राजगढ़ जिले के समस्त 09 लोकसेवा केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित की गई | उक्त बैठक में प्रमुखतः केंद्र संचालकों को लोकसेवा केंद्रों के प्रभावी संचालन, नवीन सेवाओ की वृद्धि और नवाचार हेतु मार्गदर्शित किया गया | केंद्रों पर नवीन संचालित आधार और आयुष्मान सेवा के प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया |

गौरतलब है कि इसके अतिरिक्त केंद्रों पर यदि किसी अवैध घटना या अन्य अनियमितता पाई जाने पर केंद्र संचालकों पर नियमानुसार कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए गए, ‌इस बैठक में अपर कलेक्टर नागर ने एक केंद्र संचालक के साथ मे आयी उनकी नन्ही सी बच्ची को देखा तो उसे प्यार से अपने साथ बैठाया | इस मौके पर जिला लोक सेवा प्रबंधन विजय, सहित जिले के लोक सेवा प्रबंधन सभी मौजूद थे |

रिपोर्ट :-कमल चौहान

- Advertisement -
Share This Article