हाथरस कांड: पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन- राहुल - NewsKranti

हाथरस कांड: पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन- राहुल

admin
By
admin
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस तथा प्रशासन के लोग हाथरस में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई युवती के परिजनों को तंग कर उनका शोषण कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “ उत्तर प्रदेश में सरकार के हाथों पीड़ितों का लगातार शोषण असहनीय है। हाथरस बलात्कार-हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब माँग रहा है और पीड़ित परिवार के साथ है। गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण।”

ये भी पढ़ें- हाथरस कांड: पीड़िता के परिवार को मिलेगी तीन स्तरीय सुरक्षा

- Advertisement -

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की शनिवार को सार्वजनिक हुई जांच रिपोर्ट की खबर पेश की है जिसमें कहा गया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती से परिवार को थोड़ी राहत तो है लेकिन वे सुरक्षित नहीं 

इन्पुट- यूनीवार्ता

Share This Article