परिवार पर टूटा दबंगों कहर, न्याय न मिलने पर पहुंचे एसपी दरबार - NewsKranti

परिवार पर टूटा दबंगों कहर, न्याय न मिलने पर पहुंचे एसपी दरबार

admin
By
admin
2 Min Read

आजमगढ़ :- आजमगढ़ जिले में एक परिवार पर दबंगों का कहर टूटा और दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें महिला सहित कुल पांच लोग घायल हो गये। पीड़ित परिवार जब न्याय मांगने के लिए थाने पहुंचा तो वहां उनकी कोई सुनवाई नही हुई। जिसके बाद पीड़ित परिवार एसपी दरबार पहुंचा।

मामला आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचागांव, खोखवा का है जहां के रहने वाले विश्वनाथ चैहान का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी-डंडा व हाकी से हमला कर दिये जब उनके परिवार के सदस्य खेत में गेहूं की बुआई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने मोबाइल व सोने की चैन भी छिन लिए। इस हमले में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये। पीड़त का आरोप है कि दबंग कई बार उन लोगों पर हमला कर चुके है और आज फिर वह परिवार पर हमला किये। इस मामले को लेकर पीड़ित जब थाने पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज पीड़ित परिवार सहित एसपी दरबार न्याय की बगुहार लगाने पहुंचा। जहां उसे न्याय का आश्वासन दिया गया।

रिपोर्ट :- शैलेंद्र शर्मा

- Advertisement -
Share This Article