राजस्व अमले की विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही - NewsKranti

राजस्व अमले की विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही

admin
By
admin
1 Min Read

खरगोन। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा राजस्व अधिकारियों को समय-समय पर कार्यवाही करने के निर्देशों के तारतम्य में जिले के समस्त राजस्व अमलें द्वारा शनिवार को कार्यवाहियां की गई। इसके अंतर्गत गोगावां में राजस्व अमले द्वारा किराणा दुकान व होटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान तहसीलदार आरसी खतेड़िया द्वारा 4 प्रतिष्ठानों से 7 सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा भीकनगांव में राजस्व अमले द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। तहसीलदार देवकौर सोलंकी ने बताया कि गत दिनों से शासकीय भूमि पर मटन मार्केट की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसके उपरांत शनिवार को नगर परिषद, राजस्व व पुलिस विभाग ने मिलकर लगभग साढ़े तीन हजार वर्ग फिट शासकीय भूमि से कब्जा हटाया गया, जिसकी अनुमानित लागत 60 लाख रूपए आंकी गई है। इसी तरह सेगांव तहसीलदार द्वारा पीडीएस दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार जागृति जाट ने खाद्य विभाग के दल के साथ सेगांव के मिलन होटल से एक और मां भगवती रेस्टोरेंट से दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

  • रिपोर्ट :- देवेंद्र मोरे
Share This Article