बलौदा बाजार: बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत 1 की मौके पर ही मौत - NewsKranti

बलौदा बाजार: बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत 1 की मौके पर ही मौत

admin
By
admin
1 Min Read

बलौदा बाजार: आज सुबह सुबह बलौदा बाजार के पास बाइक सवार तीनों युवक ग्राम चिचिरदा अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। वापस लौटते समय डोटोपार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक खून से लहूलुहान हो गए।

घटना में रोमनाथ निषाद की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कलेश्वर निषाद का निजी अस्पताल और राजेन्द्र निषाद का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों युवक ग्राम रवान के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल कोतवाली थाना इलाके के डोटोपार गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

- Advertisement -

बलौदा बाज़ार से प्रकाश झा

Share This Article