कोविड 20: नागपुर में मिला नये कोरोना वायरय वाला मरीज - NewsKranti

कोविड 20: नागपुर में मिला नये कोरोना वायरय वाला मरीज

admin
By
admin
1 Min Read

नागपुर। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये परिवर्तित रूप ( कोविड 20) ने दहशत फैला रखी है वहीं महाराष्ट्र के नागपुर जिले में ऐसे एक मरीज का पता चला है। नागपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

नागपुर के एक 28 वर्षीय व्यक्ति के कोविड-19 के परिवर्तित स्वरूप ( कोविड 20 ) से संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए उसके नमूने को बुधवार को जांच के लिए राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान भेजा गया। जांच के जरिए यह पता लगाना था कि उसमें भी क्या उस वायरस (बी.1.1.7) के अंश हैं जैसे ब्रिटेन में पाए गए हैं।

ALSO READ : मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मरीज, 1046 नयें मामले

- Advertisement -

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति की जांच की गयी है, वह 29 नवंबर को ब्रिटेन से लौटा है। दिसंबर की शुरुआत में उसे बुखार हुआ और कोरोना वायरस से जुड़े लक्षण पाये गये तथा 14 दिसंबर को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

वार्ता

Share This Article