अवैध गुटखा एवं पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का पुलिस प्रशासन ने किया भाड़ा फोड़ - NewsKranti

अवैध गुटखा एवं पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का पुलिस प्रशासन ने किया भाड़ा फोड़

admin
By
admin
1 Min Read

एटा- कोतवाली नगर के मौहल्ला भोगीपुर में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। जिसमें कईं प्रकार के गुटखों को बना कर उनकी ऊंचे दामों में बिक्री की जाती थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली नगर पुलिस ने बिना देर किए संचालित फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की। जिसमें काफी मात्रा में बना व अधबना माल बरामद किया। फैक्ट्री संचालक सहित दो लोग गिरफ्तार किए। छापामार कार्यवाही में एसडीएम सदर अब्दुल कलाम व सीओ सिटी राजकुमार सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, इंस्पेक्टर संजीव त्यागी के अलावा काफी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था।

रिपोर्ट :- अनेश कुमार

Share This Article