सरकार द्वारा गरीबों की मदद के पैसे बैंक नहीं दे रही गरीबों को - NewsKranti

सरकार द्वारा गरीबों की मदद के पैसे बैंक नहीं दे रही गरीबों को

admin
By
admin
2 Min Read

मानिकपुर(चित्रकूट):- कोरोना के चलते सरकार द्वारा असहाय , गरीबो के खातो मे पैसा लेने आये इस कड़ी धूप मे घन्टो लाइन मे लगने के बाद बैक बिना पैसे दिये वापस कर दिया जाता है आपका बैक से लोन है और खाता एनपीए है ।  जब कि तहसील दार शशिकान्त मणि का कहना है कि सरकार द्वारा खातो मे भेजे जा रुपये गरीवो के खर्चा के लिये है अगर कोई भी बैक की शिकायत आती है तो कार्यवाही की जायेगी । मामला मानिकपुर कस्वे मे स्थिति आर्यावार्त बैक शाखा उमरी की है मानिकपुर तहसील के खिचरी गावं के खिचरी कालोनी के  द्दोटेलाल पुत्र जगेश्वर , गुनगाई पुत्र गोकुल , मिठाई लाल पुत्र निर्भय लगातार तीन दिन से बैक जाते है शनिवार को नम्बर आया तो कहां कि तुम लोगो का बैक मे लोन है इस पैसा को लोन मे जमा कर दिया गया । बेचारे भूखे ८यासे घर लौट कर खाली पेट पानी पी कर जीवन यापन कर रहे । वही किसान सम्मान के तहत खाते मे आई धनराशि लेने पहुंची खिचरी कालोनी की सुमित्रा पत्नी  लोली पैसा निकलने बैक गई तो    मैनेजर ने कहां कि तुम्हरा खाता मे  आधार नं लिंक नही है आगे लिंक कराये कह कर लौटा दिया गया । इस मामले मे शाखा प्रबन्धक राहुल कुमार  का मोबाइल स्वीच आफ होने के कारण जानकारी नही आया । कोरोना के चलते बैको के आस पास दलालो का लगता है जमघट ,
इन दिनों कस्वे के बैक के आस पास सुबह से शाम तक लाकडाउन तोडते हुए लग जाता है जमघट । यहां तक बैक की पर्ची भरने पर पांच से दस रुपये अवैध वसूली की जाती है ।

रिपोर्ट :- शेषमणि गुप्ता

Share This Article