लॉक डाउन में पशुओं को खिलाया चारा और घर घर बांटे मास्क - NewsKranti

लॉक डाउन में पशुओं को खिलाया चारा और घर घर बांटे मास्क

admin
By
admin
2 Min Read

जसराना(फिरोजाबाद)। कोराना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के कारण आम-अवाम घरों में कैद है। ऐसे में शहर के कई क्षेत्रों में लावारिस घूमने वाले पशुओं का कोई सुध लेने वाला नहीं रह गया है। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष  ने अपनी टीम के साथ ऐसे बेजुबान जानवरों को चारा देना अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष  सोमबार  को थाना परिसर के पास, रामलीला ग्राउंड,फरिहा रोड, घिरोर रोड, कस्बा की समस्त गौशालाओ ऐसे बहुत स्थानों पर जाकर पशुओं को चारा देने के साथ-साथ साग-सब्जी खिलाकर उनके पेट भरने का प्रयास किया। उन्होंने ने बताया कि लॉक डाउन में बहुत सारे किसानों की सब्जी बाजार में बच जाती है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे किसानों से वे सब्जी और चारा खरीदते हैं और बेजुबान को खिला रहे हैं। इन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन है तब तक वे निरंतर पशुओं को इसी प्रकार की सेवा करते रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष  समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। अब वह पशुओं को चारा खिलाने का काम कर रहे हैं। वही लगातार लोगो को उन्होंने राहत सामिग्री भी घर घर पहुचाई है। वही भाजपा जिला मंत्री शुभम सिंह सैनी की माताजी द्वारा बनाये गए मास्क को भी घर घर बाटा साथ ही उन्होंने सभी से लॉक डाउन में घरों पर ही रहने की सलाह दी।

रिपोर्ट :- सुधीर शर्मा

Share This Article