कौशांबी । नहीं थम रहा है जिला अस्पताल से न्यू तेजमती हॉस्पिटल में मरीजों को ले जाने का सिलसिला । जिला अस्पताल से एसआरएन के लिए ट्रांसफर होने वाले मरीजों को सरकारी एंबुलेंस वाले ड्राइवर शिफ्ट करते हैं न्यू तेजमती अस्पताल में कराते हैं भर्ती । एंबुलेंस का नंबर एवं ड्राइवर की फोटो हुई कैमरे में क्या है । मोटी कमीशन बाजी के चक्कर चल रहा है खेल, अस्पताल में मरीजों से होती है इलाज के नाम पर लूट । जिला प्रशासन ने दे रखी है हॉस्पिटल को छूट । मानक के मुताबिक नहीं बना है न्यू तेजमति हॉस्पिटल, नहीं होती है कोई जांच । अब तक कई दर्जन मरीजों की हो चुकी है अस्पताल में मौत, नहीं होती है कोई कार्यवाही । लोगों ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए जिला अस्पताल से न्यू तेजमति हॉस्पिटल में शिफ्ट होने वाले मरीजों की जांच करा कर कार्यवाही कराने की उठाई मांग ।
रिपोर्ट श्रीकान्त यादव कौशाम्बी
