कौशाम्बी :- बीओसीडब्ल्यू (UPBOCW)द्वारा पात्र निर्माण श्रमिकों के बैक अकाउंट डिटेल अपडेट करने हेतु ,एक app यूपी बीओसीडब्ल्यू(UPBOCW) सॉफ्टवेयर लांच किया है l इस सॉफ्टवेयर को गूगल प्ले द्वारा (यूपी बीओसीडब्ल्यू को) डाउनलोड करना है
डाउनलोड करने के पश्चात UPBOCW के एप्स खुलेगा एप्स खोलने के पश्चात उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ,श्रम विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार का एक पिक्चर सामने आएगा lउसके पश्चात श्रमिक के विवरण का सत्यापन हेतु मोबाइल नंबर, पंजीयन संख्या या आधार संख्या की आवश्यकता होगी
इन डाटा को भरने के पश्चात सत्यापित पर क्लिक करेंगे क्लिक करने के साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी संख्या आएगा। इस ओटीपी नंबर या डाटा को डालकर पुनः सत्यापित करें ,इसके पश्चात श्रमिक का विवरण, जिसमें श्रमिक का नाम, पिता/ पति का नाम आएगा। इसके पश्चात आधार नंबर को भी सत्यापित करना होगा।
आधार नंबर के डाटा को डालने के पश्चात आपके मोबाइल पर पुन: एक ओटीपी नंबर या डाटा जाएगा । ओटीपी भरने के पश्चात सत्यापित पर पुनः क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही श्रमिक का बैंक खाता संबंधित विवरण के कालम आ जाएंगे । जिसमें श्रमिक का नाम स्वत: रहेगा, उसके पश्चात श्रमिक अपना बैंक खाता संख्या भरे ,आई एफ एस सी कोड भरे, बैंक का नाम भरे ,बैंक शाखा का नाम भरे । भरने के पश्चात अपडेट पर क्लिक करें
अपडेट पर क्लिक करते ही रिकार्ड अपडेट सक्सेजफुल की सूचना आएगी। उस सूचना को ओके करने के पश्चात आपका बैंक संबंधी डाटा अपलोड हो जाएगा।
रिपोर्ट श्रीकान्त यादव कौशाम्बी
