प्रसव के दौरान महिला की अस्पताल में मौत - NewsKranti

प्रसव के दौरान महिला की अस्पताल में मौत

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में शुक्रवार रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। औधन गांव निवासी लालचंद्र पाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी सविता पाल नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार शाम पांच बजे उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा मे भर्ती कराया। देर रात उसने एक पुत्री को जन्म दिया। लेकिन, प्रसव के एक घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि इलाज के अभाव में देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन बच्ची समेत महिला का शव लेकर घर पहुंचे। महिला की मौत की जानकारी पाकर घर मे कोहराम मच गया। उन्होंने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव

Share This Article