समाजसेवी ने प्रसूता महिलाओं को पौष्टिक शिशु आहार वितरित करने का संकल्प लिया - NewsKranti

समाजसेवी ने प्रसूता महिलाओं को पौष्टिक शिशु आहार वितरित करने का संकल्प लिया

admin
By
admin
2 Min Read

उन्नाव(बांगरमऊ):- समाजसेवी तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, शशांक शेखर शुक्ला ने बांगरमऊ शहर में प्रेम गंज तथा हफीजाबाद के प्रसव केंद्र में विधानसभा के विभिन्न गांव से करीबन ५० प्रसूता महिलाओं को महीने भर के लिए पर्याप्त परंपरागत पौष्टिक लड्डू तथा उनके नवजात शिशुओं के लिए महीने भर का पौष्टिक शिशु आहार प्रदान किया |
इस मौके पर शशांक शेखर शुक्ला जी ने बांगरमऊ प्रशासन तथा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र तथा हफीजाबाद के प्रसव केन्द्र के स्टाफ और डॉ. मुकेश जी का धन्यवाद किया जिनके सौजन्य से उन्हें इन महिलाओं तक पहुंचने का और मातृ शक्ति का आशीर्वाद पाने का मौका मिला | शशांक जी ने बताया की कोरोना वायरस के चलते जो लॉक-डाउन विगत ५ हफ़्तों से चल रहा है उसकी वजह से गरीब माताओं को अपने शिशुओं और अपने लिए पौष्टिक आहार लेने में मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है | जब टीम ने मुझे इस बात से अवगत कराया, तब हमने तुरंत इस कार्य का बीड़ा उठाने की ठान ली | उन्होंने इस अभियान की सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया जिन्होंने गांव गांव जाकर इन महिलओं से संपर्क स्थापित किया तथा उन्हें यहाँ आने के लिए प्रेरित किया |
उल्लेखनीय है की २५ मार्च से शशांक शेखर शुक्ला व् उनकी टीम लगातार पूरी विधान सभा में जरूरत मंद परिवारों को मदद पहुंचा रही हैं और अब तक १००० से ज्यादा परिवारों को एक माह का राशन वितरित कर चुकी हैं | २७ अप्रैल को भी बांगरमऊ नगर में पुरबिया टोला, प्रेम गंज, तथा ग्रामीण छेत्रों जैसे कबीरपुर, खम्भौ्ली , अमीर पुर गंभीरपुर, भटौली, भिखारीपुर रूल, हफीजाबाद एवं कस्बा फतेहपुर ८४ में १०० परिवारों को राशन वितरित किया |
इस अभियान को सफल बनाने वाली टीम में प्रमुख रूप से पुष्कर शुक्ला, बबलू यादव, रणवीर कुशवाहा, सुशिल मौर्या, श्याम शंकर तिवारी, मतीन अहमद, इक़बाल अंसारी, मनजेश यादव, सुन्दर लाल गौतम इत्यादि शामिल  रहे।

रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला

Share This Article