अब पीलीभीत नहीं रहा कोरोना से मुक्त, एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव - NewsKranti

अब पीलीभीत नहीं रहा कोरोना से मुक्त, एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

admin
By
admin
1 Min Read

पीलीभीत :- उत्तर प्रदेश में सबसे पहले कोरोना मुक्त घोषित किया गया था जनपद पीलीभीत ।पीलीभीत जिले के कस्वा अमरिया में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे जिनका इलाज हुआ और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी जिसके बाद दोनों को उनके घर भेज दिया था जिसके बाद प्रदेश स्तर से जिला प्रशासन की खूब वाहवाही हुई थी।

प्रदेश के सभी कलेक्टरों को सरकार ने पीलीभीत मॉडल अपनाने की दी थी नसीहत पीलीभीत के कलेक्टर को पूरे प्रदेश भर से मिल रही थी बधाइयां, तमाम कलेक्टर ले रहे थे टिप्स पीलीभीत की अमरिया तहसील के ग्राम टोंडरपुर के भीमसेन की रिपोर्ट से खुशियों को लगा ग्रहण।

22 अप्रैल को इंदौर से अपने घर वापस आया था 24 वर्षीय युवक भीमसेन। उसी दिन स्वास्थ विभाग ने जांच  के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा था।रविवार देर रात केजीएमयू से आई पॉजिटिव रिपोर्ट से प्रशासन में हड़कंप मच गया उड़ गए होश
कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क में आए लोगों को तलाशना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – ज़ाहिद अली
Share This Article