फतेहपुर :- कोविड-19 के चलते फतेहपुर जनपद के अमौली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवां में नियुक्त एएनएम सुषमा देवी ने सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया| परीक्षण के पश्चात दवाओं का भी वितरण कराया गया|
साथ में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्री शशि देवी सहित सभी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार का वितरण का कार्यक्रम अनवरत चलता रहा| एनएम सुषमा देवी ने दवाओं का वितरण एवं परीक्षण के साथ-साथ सभी को इस वैश्विक महामारी की जानकारी दी|
और सभी को अवगत कराया कि हमें एक दूसरे से उचित दूरी बना कर रखना होगा जिससे हम इस कोरोना महामारी से विजय प्राप्त कर सकेंगे| इस मौके पर एनएम सुषमा देवी आंगनवाडी कार्यकत्री शशि देवी सहित सभी आंगनवाडी कार्यकत्रियां एवं सहायिका मौजूद रहीं|
- रिपोर्ट -शोभित शुक्ला
