श्रावस्ती – लक्ष्मनपुर बाजार मे कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद हाट स्पाट घोषित किये जाने के कारण बाजार मे पसरा सन्नाटा।लोग लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे है।लक्ष्मनपुर बाजार के सीमा को सील करने के बाद पुलिस के जवान बराबर मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है।लक्ष्मनपुर बाजार के पुलिस चौकी प्रभारी राजीव मिश्रा हमराही टीम के साथ बराबर निगरानी करते नजर आ रहे है।लोगो को जरूरत की आवश्यक सामग्री डोर टू डोर मुहैया करायी जा रही है ।
लक्ष्मनपुर बाजार मे लोगो को सरकार द्वारा चयनित राशन,पानी,दवा,सब्जी और दूध वितरण करने वाले दुकान मालिक का मोबाइल नंबर दिया गया है।लोगो के फोन पर सामान का आर्डर देने पर दुकानदार उनके घर पर सामान पहुंचा रहे है।
चीफ ब्यूरो श्रावस्ती से
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट
