माटी के लाल को मिली जनपद में सैनिटाइजेशन की कमान – NewsKranti

माटी के लाल को मिली जनपद में सैनिटाइजेशन की कमान

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर जनपद के  चांदपुर थाना के अंतर्गत ग्राम मोतीपुर पोस्ट डिघरुआ में जन्मे उपनिरीक्षक सनद कुमार पटेल को जनपद की सैनिटाइजेशन टीम की कमान मिली| जिला अधिकारी संजीव कुमार के निर्देशानुसार आरक्षक राजमोहन व महेश कुमार के साथ पूरी टीम के सहित संपूर्ण जनपद में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है| आज थाना बकेवर जहानाबाद खजुहा एवं विकासखंड  अमौली सहित पूरे क्षेत्र में  अग्निशमन वाहन के साथ सैनिटाइजर कराया गया| उपनिरीक्षक सनद कुमार पटेल ने गर्व महसूस किया कि आज उनकी प्रथम नियुक्ति उनके ही जनपद पर हुई| और इस वैश्विक महामारी से युद्ध करने का जनपद के अंतर्गत सैनिटाइजर का कार्य सौंपा गया| जिसे सकुशल रूप से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों मंडी समिति एवं समस्त सामाजिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मशीन के द्वारा कराया जा रहा है| जनपद के सभी अधिकारियों ने भी  उपनिरीक्षक की टीम की सराहना की|

रिपोर्ट :- शोभित शुक्ला

Share This Article