कोरोना की उदासी के बीच देश को मिली खुशखबरी - NewsKranti

कोरोना की उदासी के बीच देश को मिली खुशखबरी

admin
By
admin
1 Min Read

एक ओर जहाँ देश कोरोना के शोक से गुजर रहा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने एक अच्छी खबर दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून के बहुत अच्छे होने की संभावना है। साथ ही मानसून समय से भी आयेगा। विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि इस बार मानसून में 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

भारत में आमतौर पर मानसून का सीजन जून से सितंबर तक रहता है। इस दौरान अच्छी बारिश होने से खरीफ की फसल को बहुत फायदा होता है। मौसम विभाग के अनुसार इस वक्त देश में भीषण लू चल रही है। जोकि आगे आने वाले मानसून के लिए लाभप्रद साबित होगा। इस बार जम्मू कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने के आसार है। ऐसे में अगर बारिश ज्यादा हो जाती है तो देश को कोरोना के साथ ही बाढ़ से भी निपटना एक चेतावनी हो सकती है।

Share This Article