नहीं रहा बाॅलीवुड का सितारा इरफान - NewsKranti

नहीं रहा बाॅलीवुड का सितारा इरफान

admin
By
admin
2 Min Read

बाॅलीवुड ने आज अपने क्षितिज पर चमकते बेहतरीत सितारे को हमेशा के लिए खो दिया है। आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता इरफान खान ने लंबी बीमारी के बाद 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इरफान खान की अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम हाल ही में रिलीज हुई थी। इरफान 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर से लम्बी लड़ाई के बाद उन्होंने कमबैक भी किया। लेकिन अचानक कल रात को फिर उनकी तबियत खराब हुई और आज सुबह उनका दुखद निधन हो गया।

Share This Article