ट्रेन से उतरते वक्त युवक की हुई दर्दनाक मौत - NewsKranti

ट्रेन से उतरते वक्त युवक की हुई दर्दनाक मौत

admin
By
admin
2 Min Read

हापुड़ (उत्तर प्रदेश):- गढमुक्तेश्वर तीर्थ नगरी बृजघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गाड़ी धीमा होते ही युवक ने उतरने का प्रयास किया तो गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच मे आ जाने से युवक की हुई दर्दनाक मौत।
आपको बता दें हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कार्य कर रहा युवक 27 दिन का कवारंटीन रहने के बाद आज आनंद विहार से श्रम स्पेशल टे्न जो प्रवासियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी जिसमें आनंद विहार से अमरोहा जिले का श्यामपुर थाना डिडौली का राहुल पुत्र हेमराज  दो व्यक्तियों के साथ अपने घर जा रहा था आनंद विहार से चलने के बाद श्रम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को बरेली रुकना थी लेकिन तीर्थ नगरी बृजघाट प्लेटफार्म पर गाड़ी जब धीमी हुई तो राहुल ने उतरने का प्रयास किया और पैर फिसलने के कारण राहुल प्लेटफार्म व गाड़ी के बीच में आकर नीचे गिर गया ट्रेन से कट गया उसके भाई के द्वारा शोर मचाने पर ट्रेन को चेन पुलिंग किया गया और ट्रेन लगभग लगभग 45 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही जानकारी के अनुसार राहुल के भाई ने बताया कि हम महेंद्रगढ़ में हरियाणा में कार्य करते थे और 27 दिन कवारटिंन रहने के बाद दिल्ली आए और 17 दिन दिल्ली में राधास्वामी सत्संग भवन मे  भी कवारंटीन रहे और आज आनंद विहार से स्पेशल ट्रेन से हमें भेजा जा रहा था हमें अमरोहा जनपद ग्राम श्यामपुर थाना डिडौली जाना था लेकिन ट्रेन का पहला स्टॉप बरेली में था और जैसे ही ट्रेन बृजघाट पर धीमी हुई तो राहुल ने  उतरने का प्रयास किया और पैर फिसलने के कारण राहुल ट्रेन के नीचे आ गया जिसकी गर्दन अलग हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया।।

रिपोर्ट प्रवीण कुमार

Share This Article