इटावा:-कोरोना वायरस का कहर पूरे शहर और जनपद को अपने कब्जे में लेता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
देर रात मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर की सूचना के आधार पर नौ लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट आ जाने से जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है।
जिला प्रशासन ने आप सभी से यह अपील करता है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार के द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया है वायरस से बचाव करने के लिए अपने घरों में ही रहे सुरक्षित रहे लॉकडाउन में दी हुई छूट का फायदा अपनी मौज मस्ती के लिए न उठाएं जितना घर मे रहेंगे सुरक्षित रहेंगे।
