शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोपी युवक गिरफ्तार - NewsKranti

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा में स्थित हाइवे अंडरपास के पास रविवार को पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया जिस पर एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार जिले में जुलाई माह में कस्बे के एक मुहल्ले की युवती ने बक्सा थाना क्षेत्र के दरबानीपुर गांव निवासी वामिक शेख पुत्र सलाहउद्दीन पर मुकदमा दर्ज कराया था, युवती ने आरोप लगाया था कि युवक पहले तो झूठ बोलकर शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जब युवती ने उससे निकाह करने की जिद किया तब वह मुकरने लगा।जिसके बाद उस पर मुकदमा दर्ज कराया।

Share This Article