अमेरिका ने किया यमन पर हमला, और भड़क सकता है युद्ध

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुआ युद्ध लेबनान, ईराक और यमन तक पहुॅच गया है। ताजे हमलों में अमेरिका ने यमन स्थित हू​ती विद्रोहियों पर जबरदस्त हमले किये है। अमेरिका ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ‘बी-2’ बमवर्षक विमानों से यमन के हूती विद्रोहियों के भूमिगत बंकरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले से कितना नुकसान हुआ है।

लाल सागर में पोतों को निशाना बना रहे हैं हूती

यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाने के लिए ‘बी-2 स्पिरिट’ का इस्तेमाल करना आम बात नहीं है। ‘बी-2 स्पिरिट’ ऐसा बमवर्षक है जिसमें दुश्मन की नजर में आए बिना हमला करने की क्षमता है। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के हमलों के विरोध में हूती विद्रोही लाल सागर में कई महीनों से पोतों को निशाना बना रहे हैं।

हूती के ‘अल-मसीरा’ समाचार चैनल ने बताया कि यमन की राजधानी सना के आसपास हवाई हमले हुए हैं। साल 2014 से हूती विद्रोहियों ने सना पर कब्जा कर रखा है। इसमें बताया गया कि हूती विद्रोहियों के गढ़ सादा के आसपास भी हवाई हमले हुए हैं, हालांकि इसने नुकसान या हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है।

More like this

फिर खारिज हुई अधिवक्ता, अखिलेश दुबे के साथी लवी...

कानपुर। भाजपा नेता से 50 लाख रंगदारी मामले में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी...

यात्रियों को नहीं भायें ​स्लीपिंग पॉड, कानपुर सेंट्रल में...

कानपुर। एक वर्ष पहले धूमधाम से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में शुरू की गई स्लीपिंग पॉड व्यवस्था...

कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ नियंत्रण में जुटी पुलिस, उपायुक्त...

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के जमावड़े को देखते हुए कानपुर...