आधुनिक कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के रूप में विकसित होगी कलक्टर गंज गल्ला मण्डी

26000 वर्गमीटर में फैली कानपुर के सबसे बड़ी थोकमंडियों में से एक कलक्टरगंज गल्ला मण्डी जल्द ही एक आधुनिक कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के रूप में विकसित की जायेगी। इस संबंध में आज कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0 जोन-1 स्थित कलेक्टरगंज गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उनके साथ अधिशाषी अभियन्ता प्रोजेक्ट श्री आर0के0 सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने अवगत कराया गया कि कलक्टरगंज गल्ला मण्डी 26000 वर्गमी में है। म्युनिस्पिल बाण्ड के तहत कलेक्टरगंज गल्ला मण्डी में आधुनिक बिजनेस सेन्टर (कॉमर्शियल काम्प्लेक्स) का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सदन की बैठक में म्यूनिस्पिल बाण्ड के तहत आधुनिक बिजनेस सेन्टर (कॉमर्शियल काम्प्लेक्स) के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

वर्तमान में सर्वे का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, सर्वे के कार्य समाप्ति के उपरान्त इसका डी0पी0आर0 बनाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। मा0 सदन की स्वीकृति के पश्चात् म्युनिस्पिल बाण्ड के तहत इसकी धनराशि आरक्षित कर ली गयी है।

More like this

बर्रा स्थित बेकरी संचालक का मोबाइल पार कर 2...

कानपुर। शहर में साइबर ठगों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बर्रा थानाक्षेल...

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म ​का आरोपी बीटेक छात्र गिरफ्तार

कानपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वसूली करने वाले बीटेक छात्र को कल्याणपुर...
बाकरगंज में लगी भीषण आग,

बाकरगंज में लगी भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर राख

कानपुर : कानपुर के बाकरगंज बाजार में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही...