सौंख :- मौसम ने बुधवार को अचानक करवट बदली और दिन भर बादल छाने के बाद जनपद के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद क्षेत्रीय किसानों के चेहरें खिले।
विगत कई दिनों तक लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया है। और लोगों ने 46 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्मी का अहसास किया। राहत के लिए बादलों की राह तक रहे थे। राहत बुधवार की दोपहर बाद आई।
किसानों को फसल तैयार करने के लिए पिछले कई दिनों से बारिश का खासा इंतजार था। किसान बलजीत सिंह का कहना है कि बारिश होने से किसानों के चेहरें खिले है। खेतों में होने वाली फसलों को काफी तक राहत मिलेगी।
गोविंद सिंह का कहना है कि पिछले कई सप्ताहों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन बुधवार को हुई बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट धर्मेंद्र सिंह