शाहजहांपुर :- में मंगल बार को शौचालय के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने प्रधानपति की जमकर पिटाई कर दी।
शाहजहांपुर में सोमवार को शौचालय के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने प्रधानपति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
पुलिस ने जब सख्ती बरतनी शुरू की तो विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोग बैकफुट पर आ गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
घटना खुटार थाना क्षेत्र के पिपरिया भगवंत की ग्राम की है। जहां प्रधान सुनीता वर्मा ने छह आरोपितों पर मामला दर्ज कराया है। उन्होंंने बताया कि गांव में सावर्जनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग इसका विरोध करने पहुंच गए।
जिस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने प्रधानपति प्रमोद वर्मा की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग अलग करते हुए शांत कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान पति को लेकर थाने पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
कुछ देर बाद प्रधान पक्ष के काफी लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव करने पहुंच गए। एसओ जयशंकर सिंह ने सख्ती बरतना शुरू किया तो विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीण वहा से चले गए।
दो पक्षों में शौचालय बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाने में लगी भीड़ की वीडियोग्राफी करा ली गई है। कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने का सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।