पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान - NewsKranti

पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान

admin
By
admin
1 Min Read

जोधपुर,, शेरगढ़ ।।पंचायत समिति शेरगढ़ क्षेत्र के सोमेसर गांव में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत चल रही है भाजपा नेता सूरज जैन ने बताया कि पिछले 20-30 दिन से पानी नहीं आ रहा है जिससे गांव में पानी की समस्या हो रही है समस्या को देखते हुए अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद मे भी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें नहीं तो हम सब ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के आगे धरना देंगे।इस मौके पर भाजपा नेता सुरज जैन,उप सरपंच प्रतिनिधि हिराराम देवासी, वार्ड पंच प्रतिनिधि हिराराम , पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बाबूलाल मेघवाल, इलियास खान, विकास जैन,रामलाल माली, भीवराज, राजकुमार, रिषभ जैन ,गौरधन निसार मेहर,मणक जैन कवराज सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

राजेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट

Share This Article