ईंटों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलटा

पश्चिम बंगाल(आसनसोल) :- बाराबनी ब्लॉक के नुनि ग्राम पंचायत अंतर्गत कालीधौरा क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलटने से ट्रेक्टर पर बैठे एक मजदूर की मोके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाराबनी ब्लॉक के मनोहर बहल निवासी सुधीर मुर्मू(22) ईंटों से लदे ट्रैक्टर पर बैठ कर अन्य स्थान पर ट्रेक्टर खाली करने जा रहा था. तभी यह दुर्घटना घटी।

स्थानीय लोगो ने बताया कि जब ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई थी तो मजदूर ट्रैक्टर के पीछे ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन बच नहीं सका क्योंकि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर मजदूर के ऊपर ही पलट गई, जिसमे मजदूर सुधीर मुर्मू की मोके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोगों द्वारा सुधीर मुर्मू के शव को ईंटों के ढेर से बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची बाराबनी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को आत्मपरीक्षण के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट राहुल तिवारी

More like this

फिर खारिज हुई अधिवक्ता, अखिलेश दुबे के साथी लवी...

कानपुर। भाजपा नेता से 50 लाख रंगदारी मामले में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी...

यात्रियों को नहीं भायें ​स्लीपिंग पॉड, कानपुर सेंट्रल में...

कानपुर। एक वर्ष पहले धूमधाम से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में शुरू की गई स्लीपिंग पॉड व्यवस्था...

कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ नियंत्रण में जुटी पुलिस, उपायुक्त...

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के जमावड़े को देखते हुए कानपुर...