कानपुर : उद्योग बंधु बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर हुई विस्तृत समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

कानपुर में मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीवर लाइन, पिंक बस सेवा, दादानगर सब स्टेशन, जल निकासी और ग्रीन बेल्ट जैसे कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

admin
By
admin
3 Min Read
Highlights
  • मंडलायुक्त पांडियन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक आयोजित।
  • पनकी औद्योगिक क्षेत्र के सीवर कार्य की प्रगति पर निर्देश।
  • महिला कर्मचारियों के लिए पिंक बस सेवा का प्रस्ताव।
  • दादानगर सब स्टेशन हेतु भूमि उपलब्ध, प्रस्ताव बोर्ड बैठक में जाएगा।
  • फजलगंज में अधूरे सीवर कार्य पर नाराजगी, 15 दिनों में काम पूरा करने का आदेश।
  • पनकी अग्निशमन केंद्र संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश।
  • GBC 5.0 के लिए 10,182 करोड़ के निवेश प्रस्ताव तैयार।

कानपुर। उद्यमियों से जुड़े विभागीय मुद्दों के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आज मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने किया। इसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और समाधान हेतु प्रभावी दिशा-निर्देश दिए गए।


पनकी औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन कार्य की समीक्षा

अधिशाषी अभियंता, जल निगम (नगरीय) ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 से 5 तक का सर्वेक्षण और IIT द्वारा तकनीकी जांच पूर्ण हो चुकी है। डीपीआर निर्माण प्रगति पर है, जिसे 15 दिनों में पूरी कर समिति को उपलब्ध कराने व राज्य स्तरीय उद्योग बंधु को भेजने के निर्देश दिए गए।


महिला कर्मचारियों के लिए पिंक बस सेवा का प्रस्ताव

उद्यमी संगठनों ने सुबह 8 बजे और शाम 5:30 बजे पिंक बस सेवा चलाने का प्रस्ताव रखा। मंडलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को UPSRTC क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजने के निर्देश दिए।


दादानगर सब स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध

मंडलायुक्त ने बताया कि KDA ने इस्पात नगर में भूमि उपलब्ध करा दी है। सब स्टेशन की स्थापना का प्रस्ताव 18 दिसंबर की बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।


फजलगंज क्षेत्र में सीवर लाइन के अधूरे कार्य पर नाराजगी

चक-84 में सीवर लाइन के अधूरे कार्य पर उद्यमियों ने असंतोष जताया।
मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि—

  • 15 दिनों में कार्य पूरा किया जाए
  • गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए

एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास तक ग्रीन बेल्ट निर्माण पूरा

नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि ग्रीन बेल्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। मंडलायुक्त ने नगर निगम, केडीए और उद्योग संगठनों से संयुक्त रूप से रखरखाव की अपेक्षा जताई।


रूमा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या

सिंचाई विभाग ने बताया कि 11 किमी में से 4 किमी की सफाई पूरी हो गई है।
शेष कार्य एक माह में पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।


दादानगर पुल के नीचे सड़क को मोटरेबल बनाने की कार्रवाई

जल निगम ने बताया कि उनकी ओर से काम पूरा कर लिया गया है।
कानपुर मेट्रो को शेष कार्य हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।


पनकी अग्निशमन केंद्र संचालन के लिए बजट स्वीकृत

शासन द्वारा स्वीकृत बजट उपलब्ध कराएं जाने की जानकारी साझा की गई।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर केंद्र को जल्द संचालित किया जाए।


ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारी

मंडल के जनपदों के लिए निर्धारित 23,500 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 10,182.12 करोड़ के निवेश प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं।
शेष लक्ष्य पूर्ण करने हेतु अधिकारियों के साथ अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Share This Article