खरगोन(मध्य प्रदेश)। जिले के थाना महेश्वर क्षेत्रानंतर्गत मंगलवार को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि,एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन से ग्राम बडवी तरफ से मण्डलेश्वर तरफ आ रहा है । उक्त सूचना पर थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक पुष्पकरण मुवेल के नेतृत्व में टीम गठन किया गया।
पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना की तस्दीक के लिये मुखबीर द्वारा बताये स्थान बरगद के पेड के पास ग्राम बडवी पहुँचे । जहां धामनोद तरफ से बताये गये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति ग्रे कलर की होण्डा एक्टिवा क्रमांक MP-09-SV-6679 पर आते दिखाई दिया । जिसे घेराबंदी कर रोका गया रोकने पर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही फोर्स व तलबशुदा पंचान की मदद से पकडा, पकड़ में आये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम देवराम पिता लक्ष्मण सोनतले उम्र 55 साल जाति गुजर निवासी ग्राम धनपाडा थाना बडवाह जिला खरगोन का होना बताया । देवराम की होण्डा एक्टिवा क्रमांक MP-09 -SV-6679 कि डिक्की को खुलवा कर देखा तो हरे रंग की दो प्लास्टिक की थैली में वानस्पतिक पदार्थ सुखा गांजा जैसा मिला, गांजे की पहचान होने पर आरोपी के कब्जे से सुखा गांजा कुल 01 किलो 900 ग्राम कीमती 20,000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी देवराम पिता लक्ष्मण का कृत्य एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरुध्द थाना महेश्वर पर अपराध क्रमांक 474/2020 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाता है। प्रकरण के आरोपी को पकडने एवं गॉजे को जप्त करने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ध्रुवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक पुष्पकरण मुवेल,आर.603 हेमसिंह परिहार,आर. 549 संदीप पंवर,आर.223 विजय पाटील, चालक आर.1070 अमरसिंह मानवे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्ट : देवेंद्र मारे
