तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

admin
By
admin
2 Min Read

बिहार :- मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के बड़की पोखरा नामक एक तालाब से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद की गई। इस शव के मिलने से इलाके मे सनसनी का माहौल कायम हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। जहाँ बिस्फी थाना अध्यक्ष उमेश कूमार पासवान, एसआई सुरेंद्र यादव, एएसआई उदय सिंह दल बल के साथ पहुंच युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन किया। मृत युवक का पहचान मूकेश सहनी पिता राजेन्द्र सहनी ग्राम रामनगरा थाना मेजरगंज जिला सीतामढ़ी के रूप मे किया गया। यह युवक अपने ससुराल बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गाँव मे रहता था। बताया जा रहा है एक दिन पूर्व मछली पकड़ने के लिए अपने ससुर साला के साथ सिमरी बड़की पोखरा नामक तालाब मे आया था। मछली पकड़ने के पश्चात तीन युवक ने तालाब में ही एक नाव मे सो गया। जब सुबह एक ब्यक्ति नही मिलने के बाद खोजबीन मे तालाब से मृत अवस्था मे बरामद किया गया।बिस्फी थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया। इस बावत बिस्फी थाना अध्यक्ष उमेश कूमार पासवान ने बताया पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन एवं जाँच की जा रहीं हैं।

रिपोर्ट:- शादाब अख़्तर।

Share This Article