Kanpur News : ज़ेड स्कवयर मॉल में फिर चालू हुआ ग्लोबस स्टोर, उमड़ी ग्राहकों की भीड़ - NewsKranti

Kanpur News : ज़ेड स्कवयर मॉल में फिर चालू हुआ ग्लोबस स्टोर, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

admin
By
admin
3 Min Read


कानपुर। दो कॉरपोरेट घरानों के बीच चल रही कोर्ट कचहरी की जंग अब खत्म हो गई है। तमाम विवादों और एफआईआर दर्ज होने के बाद बड़ा चौराहा स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल जेड़ स्क्वायर मॉल ने ग्लोबस स्टोर के मैनेजमेंट के साथ समझौता कर लिया है, जिसके बाद आज तीन माह बाद फिर से मॉल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित ग्लोबस स्टोर को ग्राहकों के लिए खोल दिया गया। 

गौरतलब है कि 3 माह पहले 31 अगस्त की दोपहर 2 बजे 4 लोगों ने आकर जबरन स्टोर की बिजली आपूर्ति रोक दी और स्टोर बंद करने की धमकी देते हुए महिलाओं समेत पूरे स्टॉफ को भद्दी गालियाँ देकर स्टोर खाली करने की धमकी दी। पूरे प्रकरण को न्यूजक्रांति ने गंभीरता से प्रकाशित किया था। 

उक्त मामले में पुलिस ने 6 दिसम्बर को कोतवाली थाने में जेड स्क्वायर मॉल मैनेजमेंट के विरुद्ध धारा 384 (जबरन वसूली), 506 ( धमकी देना ) एवं 504 ( शांति भंग के इरादे से जानकर किसी का अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन बाद मॉल मैनेजमेंट ने अनुबंध के आधार पर समझौता कर स्टोर को पुन: शुरू कर दिया है। 

- Advertisement -

मामला 3 माह पुराना है, मॉल के ग्राउंड फ्लोर में स्थित ग्लोबस स्टोर के मैनेजर मोहन सिंह ने सितंबर में मॉल मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मॉल के मैनेजर अहमद सुहैल, शशांक त्रिपाठी, सुफियान खान और आकाश मिश्रा द्वारा हमारे स्टोर को जबरन बंद करवा गया था। 

बस स्टोर की तरफ से लॉ फर्म एम बी एसोसिऐट्स के अधिवक्ता देवेंद्र डंग ने बताया कि स्टोर और मॉल के बीच 12 साल की लीज का अनुबंध हुआ था जोकि 2024 में खत्म होगा। उन्होंने बताया कि मॉल मैनेजमेंट के अभद्र व्यवहार के खिलाफ उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जाँच के बाद कोतवाली थाने में ग्लोबस स्टोर की तरफ से मॉल मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। हालांकि दोनो ही व्यापारिक घरानों ने न्यायिक कार्यवाही से बचते हुए आपसी समझौता कर लिया है।

Share This Article