लाॅकडाउन के चलते चैकिंग करते सीओ साथ पुलिस फोर्स

सौंख :- कस्बा में मिनी लाॅकडाउन के चलते एसएसपी डाॅ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में स्थानीय पुलिस मुस्तैद नजर आयी। इसे लेकर कई प्रमुख स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। बिना मास्क के मिले लोगों के चालान कर कार्यवाही की।

शनिवार को प्रदेश के आदेश पर मिनी लाॅकडाउन के चलते स्थानीय पुलिस ने राजस्थान सीमा और गोवर्धन तिराहा पर संघीन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना मास्क और हेलमेट के बाइक सवारों के करीब 15 के खिलाफ चालान कर कार्यवाही की।

और मुख्य बाजार समेत कई मार्गो के दौरा किया गया। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियो के निर्देशन में मिनी लाॅकडाउन में चैकिंग चलायी जा रही है। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

थाना प्रभारी रोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लाॅकडाउन के चलते प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस मौके पर चैकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह, जयचंद, दलेर सिंह, प्रवीण कुमार, प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट धर्मेंद्र सिंह

More like this

फिर खारिज हुई अधिवक्ता, अखिलेश दुबे के साथी लवी...

कानपुर। भाजपा नेता से 50 लाख रंगदारी मामले में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी...

यात्रियों को नहीं भायें ​स्लीपिंग पॉड, कानपुर सेंट्रल में...

कानपुर। एक वर्ष पहले धूमधाम से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में शुरू की गई स्लीपिंग पॉड व्यवस्था...

कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ नियंत्रण में जुटी पुलिस, उपायुक्त...

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के जमावड़े को देखते हुए कानपुर...