जम्मू कश्मीर: सेना के सतर्क जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल  - NewsKranti

जम्मू कश्मीर: सेना के सतर्क जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल 

admin
By
admin
1 Min Read

जम्मू कश्मीर के बट्टल सेक्टर में मंगलवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। सेना की 16वीं कमान ने बयान में कहा कि बट्टल सेक्टर में कुछ आतंकवादी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सेना की चौकस टुकड़ियों ने घुसपैठियों को ललकारा और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

बयान में कहा गया है कि करीब 3:00 बजे भोर में हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक सैन्य कर्मी घायल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था।

- Advertisement -
Share This Article